छॉलीवुड निर्माता मोहित साहू पर गंभीर आरोप, युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

छॉलीवुड निर्माता मोहित साहू पर गंभीर आरोप, युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत


रायपुर। छॉलीवुड निर्माता मोहित साहू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पुरानी बस्ती थाना पहुंची एक युवती ने निर्माता के खिलाफ शादी का झांसा देकर धोखा देने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मोहित साहू ने उज्जैन में उससे शादी की थी। लेकिन जब दोनों रायपुर लौटे तो मोहित साहू शादी से मुकर गया। युवती का आरोप है कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी पत्नी और पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर रखा हुआ था।
पीड़िता के अनुसार, दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मोहित साहू कथित तौर पर भाटागांव स्थित सिल्वर वॉक, ब्लॉक-410 में युवती के घर में जबरन घुस आया और किसी ठोस वस्तु से उस पर हमला कर दिया।
घटना के बाद पीड़िता पुरानी बस्ती थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।