Chirmiri Breaking News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

Chirmiri Breaking News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

चिरमिरी (छत्तीसगढ़): जिले से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बुधवार को हुए सड़क हादसे में सुरक्षित बच गए। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चिरमिरी जाते समय उनकी फॉर्च्यूनर कार एक ट्रक से टकरा गई।

घटना छठ घाट स्थित मंगलम होटल के पास हुई, जहां अचानक सामने आए ट्रक से मंत्री की गाड़ी टकरा गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और तेज धमाके जैसी आवाज़ से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोड़ काटते समय यह दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और उनके सुरक्षाकर्मी सुरक्षित रहे। हादसे के बाद मंत्री ने बिना किसी रुकावट के अपने निर्धारित दौरे को जारी रखा।

इस घटना की जानकारी सामने आते ही समर्थकों और प्रदेशवासियों ने राहत की सांस ली।