अशोभनीय गीतों पर रोक की मांग, नवरात्रि गरबा आयोजन को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

अशोभनीय गीतों पर रोक की मांग, नवरात्रि गरबा आयोजन को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

नीरज निर्मलकर की रिपोर्ट

रायपुर। विश्व हिन्दू महासभा भारत, रायपुर महानगर ने नवरात्रि पर्व (22 सितम्बर 2025 से) के अवसर पर गरबा नृत्य कार्यक्रमों को मर्यादित और परंपरागत ढंग से आयोजित कराने की मांग को लेकर जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने अपने निवेदन में कहा कि –

नवरात्रि देवी भक्ति, आस्था और भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है।

गरबा नृत्य केवल मंदिरों और दुर्गा पंडालों में देवी गीत, भजन और पारंपरिक संगीत पर होना चाहिए।

अशोभनीय फिल्मी गीतों व अनुचित आयोजनों पर रोक लगाई जाए।

आयोजक समितियाँ सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन का विशेष ध्यान रखें।

गरबा कार्यक्रमों में हिन्दू समाज की परंपरागत भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष यश शुक्ला ने कहा कि –
“गरबा देवी भक्ति का प्रतीक है, इसे पाश्चात्य शैली में बदलना अनुचित है। भारतीय संस्कृति और परंपरा की गरिमा बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।”

ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्व हिन्दू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।