ब्रेकिंग न्यूज कोरबा: उफनते नहर में गिरा जेसीबी, ड्राइवर-हेल्पर लापता, वीडियो वायरल

ब्रेकिंग न्यूज कोरबा: उफनते नहर में गिरा जेसीबी, ड्राइवर-हेल्पर लापता, वीडियो वायरल

कोरबा। जिले में बड़ा हादसा हो गया है। सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर उफनती नहर में जा गिरी। हादसे में जेसीबी चालक और हेल्पर भी मशीन के साथ बह गए। यह घटना गुरुवार देर शाम बरबसपुर से कुदुरमाल बायपास मार्ग पर हुई।

जानकारी के अनुसार, भलपहरी क्षेत्र की जेसीबी मशीन सड़क किनारे काम कर रही थी। इस दौरान वाहन को मोड़ते समय उसका बड़ा बकेट नहर की ओर झुक गया और पूरी मशीन फिसलकर नहर में समा गई। जेसीबी में बैठे ड्राइवर और परिचालक भी तेज बहाव में बह गए।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और देर रात तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। आज सुबह फिर से जेसीबी और उसमें सवार लोगों की खोजबीन शुरू की जाएगी।

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर स्तब्ध हैं।