Asia Cup 2025: पाकिस्तान को बड़ा झटका, ICC ने ठुकराई PCB की धमकी

Asia Cup 2025: पाकिस्तान को बड़ा झटका, ICC ने ठुकराई PCB की धमकी

ICC का पाकिस्तान को बड़ा झटका! अब UAE मैच पर भी मंडरा रहा संकट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 में एक और बड़ा झटका लगा है। ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की उस मांग को सख्ती से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की अपील की थी।

दरअसल, नो हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान ने ICC से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि मैच रेफरी ने उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया। PCB ने यहां तक चेतावनी दी थी कि अगर पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से नहीं हटाया गया तो उनकी टीम टूर्नामेंट का अगला मैच खेलने से इनकार कर देगी।

लेकिन अब ICC ने साफ कर दिया है कि रेफरी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और वह अपने पद पर बने रहेंगे। इससे पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान को 17 सितंबर को मेजबान यूएई (UAE) के खिलाफ एशिया कप 2025 में अपना अगला मुकाबला खेलना है। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि PCB और पाकिस्तानी टीम अब क्या फैसला लेती है।