कोरबा मोबाइल स्नैचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने कॉलेज प्राध्यापक से छीना मोबाइल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोरबा मोबाइल स्नैचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने कॉलेज प्राध्यापक से छीना मोबाइल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोरबा। शहर में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला बालको थाना क्षेत्र के बेलगिरी बस्ती का है, जहां केएन कॉलेज के अतिथि प्राध्यापक विजेंद्र नामदेव के साथ मोबाइल लूट की घटना घटित हुई।

जानकारी के अनुसार, प्राध्यापक रविवार की रात करीब 9 बजे मोबाइल पर बातचीत करते हुए बजरंग चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने अचानक मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, बदमाश मौके से निकल चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।