बिलासपुर से बेंगलुरु के बीच 9 सितंबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, नवंबर तक मिलेगी सुविधा

बिलासपुर से बेंगलुरु के बीच 9 सितंबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, नवंबर तक मिलेगी सुविधा

रायपुर: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे त्यौहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ और अतिरिक्त यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु) के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 9 सितंबर से शुरू होकर 18 नवंबर तक कुल 22 फेरों के लिए चलेगी।

ट्रेन का समय और संचालन

गाड़ी संख्या 08261 (बिलासपुर-यलहंका फेस्टिवल स्पेशल)

बिलासपुर से 9 सितंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

प्रस्थान समय: सुबह 11:00 बजे बिलासपुर से।

प्रमुख ठहराव: भाटापारा (11:38 बजे), रायपुर (12:45 बजे), दुर्ग (14:20 बजे), राजनांदगांव, डोंगरगढ़ (15:13 बजे), गोंदिया (16:25 बजे), वडसा (17:57 बजे), चांदाफोर्ट (19:43 बजे)।

अगले दिन बुधवार को शाम 7:00 बजे यलहंका (बेंगलुरु) पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08262 (यलहंका-बिलासपुर फेस्टिवल स्पेशल)

यलहंका से 10 सितंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

प्रस्थान समय: रात 9:00 बजे यलहंका से।

प्रमुख ठहराव: गोंदिया (00:05 बजे), डोंगरगढ़ (01:12 बजे), राजनांदगांव (01:37 बजे), दुर्ग (02:45 बजे), रायपुर (03:25 बजे), भाटापारा (04:14 बजे)।

बिलासपुर आगमन: सुबह 5:30 बजे (गुरुवार)।

कोच संरचना

इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं:

1 एसएलआरडी

3 सामान्य कोच

4 स्लीपर

2 एसी-थ्री इकोनॉमी

8 एसी-थ्री टियर

1 एसी-टू टियर

1 जनरेटर कार

यात्रियों को बड़ी राहत

रेलवे द्वारा चलाई जा रही यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन त्योहारी सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देगी और भीड़भाड़ से राहत दिलाएगी। इससे छत्तीसगढ़ से कर्नाटक की यात्रा करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट और आरामदायक सफर का फायदा मिलेगा।