द ग्रेस गैदरिंग सीजन-2 में सजा उल्लास का रंग, महिलाओं और बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कुसमुंडा में ऑल इंडिया एससी-एसटी-ओबीसी एम्प्लाइज कोऑर्डिनेशन काउंसिल ने किया पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन

कुसमुंडा। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया एससी-एसटी-ओबीसी एम्प्लाइज कोऑर्डिनेशन काउंसिल, कुसमुंडा क्षेत्र की ओर से आदर्श नगर कुसमुंडा में पारिवारिक कार्यक्रम ‘द ग्रेस गैदरिंग सीजन-2’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघन अजय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कौंसिल के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार टंडन, सचिव जवाहर सिंह मार्को एवं कोषाध्यक्ष सूरज प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया।
सामाजिक एकता और बच्चों के भविष्य पर हुई चर्चा
डॉ. वीरेंद्र कुमार टंडन ने ‘द ग्रेस गैदरिंग सीजन-2’ के उद्देश्य और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक एकता, आर्थिक सशक्तिकरण तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र टंडन, सूरज प्रकाश और सम्यक प्रकाश ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। मंच संचालन सनत भारद्वाज एवं नरेंद्र आदिले ने किया।

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अनुराधा, अविका, रुद्रांश, क्षितिज, शायसा, मायरा, पम्मी, सोनम, परी, नितिशा, किट्टू, अनय, आस्था, श्रद्धा एवं माखो सहित बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में सुकृता कुर्रे, लक्ष्मण कुर्रे एवं अभिषेक विश्वकर्मा की भूमिका रही।
प्रतियोगिताओं में अनुराधा एवं मायरा को बच्चों की श्रेणी में, जबकि एकल नृत्य में लता आदिले एवं रिया भारद्वाज ने पुरस्कार प्राप्त किए। बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड से सुकृता कुर्रे एवं विनीता आजाद को सम्मानित किया गया।
जादूगर ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान कुनाल छत्तीसगढ़िया जादूगर ने जादू की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। वहीं कार्यक्रम के बीच छत्तीसगढ़ी मुहावरों और हाना (पहेलियों) से जुड़े आयोजन ने भी लोगों को खूब जोड़े रखा।
ये अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में करुणा आदिले, पूनम आजाद, निर्मला देवी, छोटेलाल खरे, भागवत दास, मोहन आजाद, रामलाल जांगड़े, अभिषेक आदिले एवं नेहरू पटेल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ऊषा टंडन, यशोदा जाटवर, ऊषा मल्होत्रा, कमला देवी, विनीता आजाद, मंजू निराला, लता आदिले, रोशनी आदिले, पूजा भार्गव, रिया भारद्वाज, रितु श्रीवास, हेमलता बंजारे, रोशनी मीरी, पूरन जाटवर, राजकुमार झाड़ू, बीपी, परमेश्वर मीरी, आशीष भार्गव, तनमय एवं सुहानी गवेल सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में ऊषा जांगड़े, अरुणा मार्को, सुकृता अजय, अनुराधा, ब्रिक, रोशनी आजाद, अविनाश आजाद, लकेश्वर जांगड़े, ओम प्रकाश निराला, राजेश मिलन, अनिल बंजारे, सुरेंद्र कुर्रे, महेंद्र कुमरे, कनिष्क, किशोर यादव, कृष्णा सतनामी, गिरवर साहू, नितेश बिहारे, परसराम, गौतम ऋषि, राजू टंडन, एस. पैकरा, देवनारायण, अजय मनहर, शिवपूजन, अजय सिंह, भास्कर यादव, संतोष रजक, कपीश्वर कुर्रे एवं दशरथ जांगड़े समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
