October 19, 2026

Korba Breaking | कुसमुंडा खदान में दर्दनाक हादसा, अपने ही ट्रेलर के नीचे आया चालक, मौत

Screenshot_20260707_221316_WhatsApp


कोरबा। कुसमुंडा खदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार रात करीब 8:30 बजे सतर्कता चौक के पास एक ट्रेलर चालक अपने ही वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर गंभीर हालत हो गई। घायल चालक को तत्काल कोरबा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान प्रेम सिंह धुर्वे (34 वर्ष), निवासी पंडरिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान चालक किसी कारणवश ट्रेलर से नीचे उतरा। इसी दौरान ट्रेलर आगे बढ़ गया और वह उसके पहिए के नीचे आ गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में कुसमुंडा खदान में यह तीसरी बड़ी दुर्घटना है। लगातार हो रहे हादसों के बाद खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की मांग की जा रही है।

You may have missed