कोरबाछत्तीसगढ़

जिला महासचिव ओम गवेल का कुसमुंडा में भव्य स्वागत एवं सम्मान

कोरबा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला कोरबा के नव नियुक्त जिला महासचिव ओम गवेल का रविवार को कुसमुंडा क्षेत्र में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम कुसमुंडा इकाई श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं कुसमुंडा प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात कुसमुंडा श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक राजू चंद्रा एवं अमरीक सिंह रिंकू ने ओम गवेल को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं व्यापारी संघ कुसमुंडा के सदस्यों ने भी उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर ओम गवेल ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जिला महासचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।उल्लेखनीय है कि ओम गवेल पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। कुसमुंडा ब्लॉक में उन्होंने लगातार 5 वर्षों तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कुसमुंडा में श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलास्तरीय भव्य कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था, जिसकी जिलेभर में सराहना हुई थी।कार्यक्रम में राजू चंद्रा, अमरीक सिंह रिंकू, नागेंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक आदिले, नरेश महंत, ओंकार यादव, सतपाल सिंह, कुलदीप मिरी, कुलदीप साहू, मनीष महंत सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।