September 14, 2026

विकास नगर चौक में मिला मासूम बच्चा, पहचान बताने में असमर्थ — पुलिस ने लोगों से की मदद की अपील

IMG-20260522-WA0086

कोरबा। विकास नगर चौक क्षेत्र में एक छोटा बच्चा भटकता हुआ मिला, जो अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर बच्चे को पुलिस की सुरक्षा में लिया गया और उसे कुसमुंडा थाना लाया गया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस बच्चे के बारे में कोई जानकारी हो या वह बच्चे को पहचानता हो, तो तुरंत कुसमुंडा थाना से संपर्क करें।

बच्चा फिलहाल सुरक्षित है और पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने लोगों से खबर को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, ताकि बच्चा जल्द अपने परिवार तक पहुंच सके।

You may have missed