September 14, 2026

कुसमुंडा प्रेस क्लब में नागेंद्र विश्वकर्मा निर्विरोध बने अध्यक्ष, कुलदीप मिरि को सचिव की जिम्मेदारी

IMG-20260405-WA0099


कोरबा।
कोरबा जिले के कुसमुंडा प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कुचेना स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी पत्रकारों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ।
इस दौरान नागेंद्र विश्वकर्मा को पुनः निर्विरोध रूप से प्रेस क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कुलदीप मिरि (पप्पू) को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सभी पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में संगठन का विस्तार किया जाएगा और पत्रकारों की एकजुटता को और मजबूत बनाया जाएगा। सभी सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अमरीक सिंह रिंकू, ओम प्रकाश चंद्रा (राजू), ओम गवेल, अभिषेक आदिले, दिनेश अग्रवाल, मनीष महंत, नरेश महंत एवं चित्रसेन नाहक सहित कुसमुंडा क्षेत्र के कई गणमान्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

You may have missed