कुसमुंडा में लीनेस क्लब निहारिका द्वारा नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष पर भव्य सेवा कार्यक्रम, 250 श्रद्धालु लाभान्वित

कुसमुंडा में लीनेस क्लब निहारिका द्वारा नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष पर भव्य सेवा कार्यक्रम, 250 श्रद्धालु लाभान्वित


कुसमुंडा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स, डिस्ट्रिक्ट CG-1 (स्वर्णिम सत्र 2026) के अंतर्गत लीनेस क्लब निहारिका कुसमुंडा द्वारा नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर आदर्श नगर स्थित शेरावाली मंदिर में भव्य धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 250 श्रद्धालु लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात भजन मंडली द्वारा भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में महाआरती संपन्न हुई और उपस्थित श्रद्धालुओं को पूड़ी-चना, केला एवं मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में SECL कुसमुंडा ऊर्जा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पाटिल अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुईं। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
क्लब की अध्यक्ष लीनेस हेमा शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
इस दौरान सचिव लीनेस सुधा चौबे, कोषाध्यक्ष लीनेस संगीता वर्मा, एवं अन्य सदस्य जैसे अंशु महंत, चांदनी प्रजापति, श्रीया कैवर्त्य, तनु मुखर्जी, नीतू शर्मा, रूपा सिंह, आरती जायसवाल, जयंती तिवारी, निर्मला दीवान एवं उर्मिला राठौर की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आयोजन में लगभग ₹11,000 का व्यय किया गया और इसे सेवा कार्य के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।