July 30, 2026

ठगी कांड में बड़ी कार्रवाई : शिवा साहू की माँ और सहयोगी धर्मेश गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी सलाखों के पीछे

Screenshot_20251202_160711_ImageSearchMan

ठगी कांड में बड़ी कार्रवाई : शिवा साहू की माँ और सहयोगी धर्मेश गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी सलाखों के पीछे

हासमुंद। पैसे डबल करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले चर्चित ठग शिवा साहू केस में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शिवा साहू की माँ और उसके सहयोगी धर्मेश साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि शिवा की माँ ठगे गए पैसों को छिपाने और लेनदेन में उसकी मदद करती थी। पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किए जाने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इसी के साथ इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में गिरफ्तारियों का आंकड़ा 13 पर पहुँच गया है

कैसे बना शिवा साहू ‘ठगराज’

एक समय था जब शिवा साहू का नाम छत्तीसगढ़ में अचानक सुर्खियों में आ गया था। महज 1 साल में गरीब परिवार का यह युवक लग्जरी लाइफस्टाइल जीने लगा
बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिला के रायकोना का रहने वाला शिवा पहले अपने पिता के साथ बढ़ईगिरी करता था। लेकिन अचानक उसकी लाइफस्टाइल इतनी बदल गई कि लोग उसे रोल मॉडल समझने लगे।
मर्सिडीज, BMW जैसी महंगी कारें, जेसीबी, ट्रैक्टर–ट्रॉली… सब कुछ उसने ठगी के पैसों से खरीदा था।

कैसे खुली पोल

शुरुआत तब हुई जब सरसींवा थाने में शिकायत दर्ज की गई कि शिवा पैसे डबल करने और 30% ब्याज देने का झांसा देता है।
उसने सिर्फ 4 लोगों से ही 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की थी।
लंबे समय तक फरार रहने के बाद पिछले साल शिवा और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब उसकी माँ और धर्मेश की गिरफ्तारी के बाद केस एक बार फिर सुर्खियों में है।

अब तक कुल 13 गिरफ्तारी

पुलिस अब तक इस नेटवर्क से जुड़े 13 आरोपियों को पकड़ चुकी है, और पूरे रैकेट की जाँच जारी है।


You may have missed