September 14, 2026

शिवाजी नगर डांडिया ग्राउंड 500 टोकनी से सजा, 31वें वर्ष पर विशेष थीम बनी आकर्षण

IMG-20250922-WA0145

कोरबा। नवरात्रि के अवसर पर कोरबा का शिवाजी नगर डांडिया ग्राउंड इस बार खास सजावट का केंद्र बना हुआ है। लगातार 31वें वर्ष आयोजित हो रहे गरबा-डांडिया उत्सव में आयोजन समिति ने इस बार टोकनी थीम पर एंट्री गेट और पूरे ग्राउंड को सजाया है।

करीब 500 टोकरियों से तैयार की गई अनोखी डेकोरेशन छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा की झलक दिखा रही है। साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों ने ग्राउंड की खूबसूरती को और भी निखार दिया है, जिससे यह स्थान लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट और आकर्षण का केंद्र बन गया है।

पिछले साल समिति ने इनडोर थीम पर सजावट की थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। इस बार की टोकनी थीम उससे भी अधिक मनमोहक नजर आ रही है।

पूरे नवरात्रि के दौरान ग्राउंड का माहौल भक्तिमय रहता है। हर आयु वर्ग के लोग गरबा-डांडिया महोत्सव में शामिल होने और आनंद लेने पहुंचते हैं। ग्राउंड परिसर में माता का मंदिर भी स्थित है, जहां नौ दिनों तक माता रानी की आराधना होती है। वहीं दशहरा पर यहीं पर रावण दहन का आयोजन भी किया जाएगा।

You may have missed