September 14, 2026

Breaking news/कार्टून व आधुनिक शैली की प्रतिमाओं पर संत समाज व हिन्दू संगठनों ने जताई आपत्ति, की कार्रवाई की मांग

Screenshot_20250902_012735_Instagram(1)

रायपुर। धार्मिक आस्था और परंपराओं से जुड़े पर्वों में परंपरागत मर्यादाओं का पालन किया जाए, इसको लेकर हिन्दू संगठनों व संत समाज ने गंभीर चिंता जाहिर की है। हाल ही में जिले के विभिन्न पंडालों में कार्टून स्टाइल, बेबी डॉल जैसी आकृति और ऑफ-शोल्डर परिधान में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

संगठनों का कहना है कि इस तरह की आधुनिक व फैशननुमा प्रतिमाएं हमारी संस्कृति, सनातन परंपरा और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ हैं। आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली ऐसी मूर्तियों को तुरंत विसर्जित किया जाना चाहिए। संत समाज ने स्पष्ट कहा है कि देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को उनके शास्त्रीय स्वरूप और परंपरागत स्वरूप में ही स्थापित किया जाए।

इस मामले में हिन्दू संगठनों और संत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसे आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की गलत परंपरा की शुरुआत न कर सके।

संगठनों ने जनता से भी अपील की है कि धार्मिक पर्वों में परंपरा व मर्यादा को बनाए रखें और किसी भी स्थिति में आस्था को आहत करने वाले कार्यों का हिस्सा न बनें।

You may have missed