July 30, 2026

कोरबा: पाली निवासी युवक गिरफ्तार, 26.42 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

IMG-20250824-WA0100

कोरबा/पसान। चौकी कोरबी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को दबोच लिया है। मामला अपराध क्रमांक 163/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिनेश कोर्राम पिता वीरसिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी पाली अपनी मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर दुल्लापुर चौक की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान दिनेश को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 149 नग शीशी (180 ml क्षमता) कुल 26.42 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।आरोपी शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

You may have missed