पेशावर में बड़ा धमाका: पुलिस चेकपोस्ट पर हमला, एसपी समेत कई की मौत

पेशावर में बड़ा धमाका: पुलिस चेकपोस्ट पर हमला, एसपी समेत कई की मौत

पाकिस्तान के मेट्रो सिटी पेशावर में मंगलवार को एक भीषण बम विस्फोट हुआ, जिसमें एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात आतंकियों ने गुलमीना पुलिस चौकी को निशाना बनाकर इस हमले को अंजाम दिया।
हमले में इलाके के एसपी जुबैर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौकी के पास पहले जोरदार धमाका हुआ, जिसके तुरंत बाद इलाके में लगातार फायरिंग की आवाजें सुनाई देने लगीं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।