पीएम मोदी के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नेहरू नगर कुसमुंडा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से –

मंडल महामंत्री विकेश झा

प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा सुनीता पाटले

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अल्पसंख्यक मोर्चा सुखदीप सिंह

मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास, रामेश्वर सोनी, गुरदीप सिंह, हेमा शर्मा

पार्षद सरवन यादव, राजकुमार कंवर, राकेश पटेल

राजेश पटेल, अभिषेक पटेल, अभिलाष यादव, रावेद्र पटेल, जितेंद्र साहू, रितेश सिंह, नीलकंठ, तिलक, कुलदीप साहू

इसके साथ ही गायत्री मंदिर से चंडी यादव जी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी इस स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

स्वच्छता अभियान का महत्व

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वच्छ भारत मिशन” को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उनका कहना था कि स्वच्छता न केवल समाज के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि यह प्रधानमंत्री जी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में भी एक अहम कदम है।