सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, और उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ – 15 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि – 14 अक्टूबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि – 16 अक्टूबर 2025
संशोधन की तिथि – 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक
पात्रता और योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
👉 यह भर्ती रेलवे में नौकरी करने का बड़ा अवसर है। लाखों युवा अभ्यर्थी इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे











