कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 8 आरोपी गिरफ्तार, 18,965 नशीली दवाएँ जप्त

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 8 आरोपी गिरफ्तार, 18,965 नशीली दवाएँ जप्त

कोरबा। थाना सिविल लाइन रामपुर चौकी सीएसईबी एवं साइबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 18,965 प्रतिबंधित नशीली दवाएँ बरामद की हैं।

🔹 कोरबा से 6 आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर बुधवारी बाजार कोरबा में दबिश दी गई, जहां से 6 आरोपी पकड़े गए। उनके पास से –4,917 नग Alprazolam टैबलेट और Pyeevon Spas Plus कैप्स्यूल₹2,300 नगद और एक अपाचे मोटरसाइकिलबरामद की गई।

🔹 वाराणसी (उ.प्र.) से 2 आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस टीम वाराणसी पहुँची, जहाँ से 2 अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। उनके पास से –14,048 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएँ (Alprazolam, Pyeevon Spas Plus, Proyco Spas)एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोनजप्त किए गए।

🔹 कुल जप्ती

18,965 नग नशीली दवाएँ (कुल कीमत लगभग ₹4,74,125/-)दो मोटरसाइकिलें व मोबाइल फोन🔹 कार्रवाई का नेतृत्वयह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में की गई।