कोरबा

महतारी वंदन योजना के लाभार्थीयों के लिए बाल विकास परियोजना एवं महतारी वंदना योजना: निवास प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश , नहीं जमा करने बंद हो जाएगा पैसा आना

कोरबा, छत्तीसगढ़।जिला कोरबा में संचालित बाल विकास परियोजना एवं महतारी वंदना योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि वे अपना स्थानीय निवास प्रमाण पत्र एक सप्ताह के भीतर अपने आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करें।यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाण पत्र जमा नहीं किया जाता है तो संबंधित हितग्राही का पंजीयन रोक दिया जाएगा, जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा।इसलिए सभी पात्र हितग्राही समय पर निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सुनिश्चित करें कि उन्हें महतारी वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं का निरंतर लाभ मिलता रहे।

Exit mobile version