रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिससे प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिला है।
सबसे अहम बदलाव कोरबा जिले में हुआ है, जहां अब तक कलेक्टर रहे अजीत वसंत को सरगुजा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत को कोरबा जिले की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा, जबकि नारायणपुर की कलेक्टर रहीं प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। नम्रता जैन को नारायणपुर जिले की कमान दी गई है।
🔹 तबादलों की पूरी सूची (IAS Transfer List CG)
- भोसकर विलास संदिपान (2011)
सरगुजा कलेक्टर से → अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ - रणबीर शर्मा (2012)
बेमेतरा कलेक्टर से → प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन - अजीत वसंत (2013)
कोरबा कलेक्टर से → सरगुजा कलेक्टर - कुणाल दुदावत (2017)
दंतेवाड़ा कलेक्टर से → कोरबा कलेक्टर - देवेश कुमार ध्रुव (2018)
सुकमा कलेक्टर से → दंतेवाड़ा कलेक्टर - प्रतिष्ठा ममगाई (2018)
नारायणपुर कलेक्टर से → बेमेतरा कलेक्टर - नम्रता जैन (2019)
अपर कलेक्टर, रायपुर से → नारायणपुर कलेक्टर - अमित कुमार (2019)
आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर से → सुकमा कलेक्टर - प्रकाश कुमार सर्वे (2019)
अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से → आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर - गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2019)
अपर कलेक्टर, सुकमा से → CEO, जिला पंचायत धमतरी - रोमा श्रीवास्तव (2020)
CEO, जिला पंचायत धमतरी से → उप सचिव, मंत्रालय
यह सभी नियुक्तियां अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी।
छत्तीसगढ़ में हुए इस बड़े IAS ट्रांसफर से प्रशासनिक कामकाज और विकास योजनाओं की दिशा पर खास असर पड़ने की उम्मीद है।











